धनबाद : देशी सर्च इंजन, धनबाद के दो सगे भाइयों ने किया डेवलप, पलक झपकते 13टैब्स.कॉम पर पायें

अशोक कुमार, धनबाद : इंटरनेट क्रांति के आज के दौर में विश्वव्यापी कई सर्च इंजन हैं. भारत में हिंदी भाषा में एकमात्र सर्च इंजन वेबदुनिया.कॉम को छोड़ दें, तो आज तक किसी और ने विशेष सफलता हासिल नहीं की. सर्च इंजन गूगल और याहू की मौजूदगी में देशी सर्च इंजन लेकर आना सचमुच में किसी […]
अशोक कुमार, धनबाद : इंटरनेट क्रांति के आज के दौर में विश्वव्यापी कई सर्च इंजन हैं. भारत में हिंदी भाषा में एकमात्र सर्च इंजन वेबदुनिया.कॉम को छोड़ दें, तो आज तक किसी और ने विशेष सफलता हासिल नहीं की. सर्च इंजन गूगल और याहू की मौजूदगी में देशी सर्च इंजन लेकर आना सचमुच में किसी चुनौती से कम नहीं है.
धनबाद के लोहारकुल्ही निवासी मिश्रा बंधु सागर मिश्रा व वरुण मिश्रा ने इस चुनौती को स्वीकार किया. नतीजे की बिना परवाह किये दोनों ने वह कर दिखाया, जो उनके जैसे युवाओं के लिए एक उदाहरण है. सागर और वरुण ने सर्च इंजन का देशी वर्जन 13टैब्स.कॉम लांच किया, जो लोगों की जरूरतें पूरी कर पलक झपकते जानकारी मुहैया करा रहा है.
वरुण कहते हैं, ‘सर्च इंजन तैयार करना एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है. काफी समय लगता है. सॉफ्टवेयर की अच्छी जानकारी का भी होना आवश्यक है,’ कहते हैं, ‘दुनिया भर में मौजूद गिनती के सर्च इंजनों में यह एक नया नाम है.’ तीन साल पहले वर्ष 2016 में दोनों इंजीनियर भाइयों ने अपनी कल्पना को मूर्त रूप देना शुरू किया था. इसी वर्ष 13टैब्स.कॉम का शुरुआती अल्फा वर्जन लांच किया. अब तो बीटा वर्जन यानी दूसरा चरण भी लांच कर चुके हैं.
- गूगल के जमाने में 59 देशों के लोग देशी सर्च इंजन का कर रहे प्रयोग
- वर्ष 2016 में लांच किया था अल्फा वर्जन, हर डाटा सुरक्षित होने का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




