एसएसपी ने साइकिल चला प्रदूषण मुक्त सिटी बनाने का दिया संदेश
Updated at : 21 Jan 2019 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : हिंदुस्तान पेट्रोलियम व रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल की ओर से रविवार को साइकिल डे पर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आओ साइकिल चलायें कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसएसपी किशोर कौशल, डीएसपी विधि-व्यवस्था मुकेश कुमार, एचपीसीएल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक व रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित आइआइटी आइएसएम व विभिन्न स्कूलों के दो बच्चों […]
विज्ञापन
धनबाद : हिंदुस्तान पेट्रोलियम व रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल की ओर से रविवार को साइकिल डे पर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आओ साइकिल चलायें कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसएसपी किशोर कौशल, डीएसपी विधि-व्यवस्था मुकेश कुमार, एचपीसीएल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक व रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित आइआइटी आइएसएम व विभिन्न स्कूलों के दो बच्चों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया
. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम व रोटरी क्लब का प्रयास सराहनीय है. साइकिल का उपयोग करने से ईंधन की समस्या दूर होगी. पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. क्रीड़ा भारती के अमरेश सिंह ने कहा कि साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें.
अगर प्रत्येक नागरिक हफ्ते में एक दिन डीजल-पेट्रोल का प्रयोग नहीं करता है तो पॉल्यूशन में कमी आयेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. साइकिल डे पर आयोजित आओ साइकिल चलायें कार्यक्रम में रोटरी क्लब के दीपक कनोड़िया, गोपाल कटेसरिया, वीनस तुलस्यान, एचपीसीएल के अश्विनी, विशाल, राहुल, आनंद बुबना, दीवेंद्र तिवारी एवं आरसीडीसी परिवार, आइआइटी आइएसएम, शिशु मंदिर के लगभग दो हजार बच्चों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




