ePaper

धनबाद में बोले मरांडी, जल्द सामने आयेगा 2019 के महागठबंधन का स्वरूप, एक-एक सीट पर होगी चर्चा

Updated at : 24 Dec 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में बोले मरांडी, जल्द सामने आयेगा 2019 के महागठबंधन का स्वरूप, एक-एक सीट पर होगी चर्चा

धनबाद : कोलेबिरा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से सहयोगी दल भी उत्साहित हैं. कोलेबिरा उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता वर्ष 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों का अक्स देख रहे हैं. झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन […]

विज्ञापन

धनबाद : कोलेबिरा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से सहयोगी दल भी उत्साहित हैं. कोलेबिरा उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता वर्ष 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों का अक्स देख रहे हैं. झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप जल्द सामने आयेगा.

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की एक-एक सीट पर चर्चा होगी. जो जहां से जीतने की स्थिति में होगा, उस पार्टी के खाते में वह सीट जायेगी. सभी सहयोगी दलों को सहयोग करना होगा.

सोमवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. कोलेबिरा इसका बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि धनबाद सहित पूरे राज्य में कोयला, पशु तस्करी का काम सत्तारूढ़ दल के नेता कर रहे हैं. कई जन प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं.

श्री मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार केवल लोगों को उजाड़ने में लगी है. इस सरकार में एक भी अच्छा काम नहीं हुआ. सोमवार को बाबूलाल मरांडी यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चितरा के लिए निकल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola