कोयला लोडिंग में रंगदारी के खिलाफ झामुमो ने खोला मोर्चा, रघुवार सरकार पर लगाये कई आरोप
Updated at : 02 Dec 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुलू महतो व रघुवर सरकार के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है. पार्टी सुप्रीमो के आदेश पर शनिवार को धनबाद पहुंचे लिट्टीपाड़ा के विधायक सह केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी ने यहां एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप लगाये. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जेएमएम व्यवसाय मोर्चा […]
विज्ञापन
धनबाद : बाघमारा विधायक ढुलू महतो व रघुवर सरकार के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है. पार्टी सुप्रीमो के आदेश पर शनिवार को धनबाद पहुंचे लिट्टीपाड़ा के विधायक सह केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी ने यहां एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप लगाये. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जेएमएम व्यवसाय मोर्चा के अमितेश सहाय, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू व जिला सचिव पवन महतो उपस्थित थे.
व्यवसायी कर रहे बाहर का रुख : अमितेश
व्यवसायी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि झारखंड सरकार ने व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए मोमेंटम झारखंड किया था, लेकिन उनके विधायक ने इस हाथी को डुबो दिया है. पूरे झारखंड से व्यवसायी बाहर का रुख कर रहे हैं और विधायक रंगदारी वसूलने में लगे हैं. जिलाध्यक्ष रमेश टुडू व सचिव पवन महतो ने भी ढुलू के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही.
मुख्यमंत्री का संरक्षण है ढुलू महतो को : साइमन मरांडी
साइमन मरांडी ने कहा कि धनबाद में अराजक स्थिति पैदा हो चुकी है और सरकार कुछ नहीं कर रही है. बाघमारा विधायक ढुलू महतो आज लोडिंग के नाम पर प्रतिदिन लाखों रुपया रंगदारी वसूल रहे हैं. इसके खिलाफ अब व्यवसायी वर्ग खुल कर सामने आया है. कोयला लोडिंग में रंगदारी वसूलने वाले ढुलू महतो को मुख्यमंत्री का संरक्षण है.
इसलिए मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जब भी धनबाद आते हैं तो कहते हैं कि माफिया राज नहीं चलेगा और माफिया को जेल जाना होगा, लेकिन उनके बगल में ढुलू जैसे लोग खड़े रहते है. कोयला का पैसा लेकर यहां की सरकार नाइजीरिया में लोहा का कारखाना बैठाने जा रही है, जबकि यहां के पैसे का पूरा प्रयोग यहां की जनता के लिए होना चाहिए. मरांडी ने बताया कि अब सरकार व ढुलू की रंगदारी के खिलाफ झामुमो मोर्चा खोल रहा है. जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद आने वाले हैं.
ढुलू के खिलाफ जदयू देगा धरना
धनबाद. जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हीरापुर कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) पिंटू सिंह ने की. संचालन महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि धनबाद में खासकर बाघमारा में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. विधायक मनमानी कर रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर 10 दिसंबर को जदयू जिला मुख्यालय पर धरना देगा. धरना के माध्यम से धनबाद जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की जायेगी.
बैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश महतो, प्रदेश सचिव अरविंद राय, मुन्ना सिन्हा, प्रकाश नोनिया, अनिता देवी, धनलाल दूबे, रामदेव चंद्रवंशी, राहुल महतो, सकलदेव राय, शिशिर दा, अक्षय सिन्हा, शंकर सिंह, अनिल सिन्हा, बैजू सिन्हा, सुरेश प्रसाद महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




