एएसआइ ममता कुमारी की जिद पूरी तो अब भाजपा नाराज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिंदरी : सिंदरी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने जन अधिकार मंच के अध्यक्ष व रोटरी क्लब के सचिव रंजीत कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फरार हो गये. अपराधी जाते-जाते धमकी भी देते गये. घटनास्थल रोहड़ाबांध मार्केटिंग कांप्लेक्स के निकट है. रविवार की रात लगभग सवा सात […]
विज्ञापन
सिंदरी : सिंदरी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने जन अधिकार मंच के अध्यक्ष व रोटरी क्लब के सचिव रंजीत कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फरार हो गये. अपराधी जाते-जाते धमकी भी देते गये. घटनास्थल रोहड़ाबांध मार्केटिंग कांप्लेक्स के निकट है. रविवार की रात लगभग सवा सात बजे अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की.
हमले में रंजीत कुमार के स्टाफ दीपक कुमार को गोली लगी. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. रंजीत सिंह ने बताया कि वह मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स स्थित अपने आॅफिस से निकल स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 10एयू 0111 में बैठे थे. रंजीत अपने कर्मी दीपक कुमार से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान भाजपा नेता राकेश तिवारी भी आ गये.
वह रंजीत कुमार से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आये. उनके हाथ में पिस्तौल थी. अपराधियों ने पिस्तौल लहराते हुए रंजीत कुमार से कहा कि वह बहुत हीरो बनते हैं. यह कह तड़ातड़ गोली चलाने लगे. एक गोली कार के बंपर को भेदती हुई रंजीत सिंह के सहयोगी दीपक कुमार के पैर के निचले हिस्से में जा लगी.
डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने रंजीत कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हमलावरों ने गोली चलाते समय जिस भाषा का प्रयोग किया, उससे ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई न कोई कारण रहा होगा. बताया कि गोली चलाने वाले युवक पिस्टल से नीचे की ओर गोली चला रहे थे. इससे संभावना जतायी जा रही है कि उन लोगों का इरादा मारने का नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










