ममता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी
Updated at : 19 Nov 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : जमादार ममता कुमारी के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. ममता पर अनुशासनहीनता, विभागीय मामले को सार्वजनिक करने, मीडिया में बयानबाजी करने, नियमों की अनदेखी करने, वरीय पदाधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगा शिकंजा कसा जा रहा है. ममता का त्याग पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक बोकारो को भेजा जा […]
विज्ञापन
धनबाद : जमादार ममता कुमारी के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. ममता पर अनुशासनहीनता, विभागीय मामले को सार्वजनिक करने, मीडिया में बयानबाजी करने, नियमों की अनदेखी करने, वरीय पदाधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगा शिकंजा कसा जा रहा है. ममता का त्याग पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक बोकारो को भेजा जा रहा है.
आवेदन के साथ टिप्पणी में घटनाक्रम का उल्लेख किया जा सकता है. ममता का त्यागपत्र पर फैसला पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर से ही होगा. पत्रकारों के सवाल के जवाब में रविवार को एसएसपी ने कहा कि त्याग पत्र पर फैसला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. वह आवेदन को पुलिस उप महानिरीक्षक को भेज देंगे.
नहीं आयी ड्यूटी, आदेश का इंतजार : जमादार ममता कुमारी रविवार को ड्यूटी पर नहीं आयी. उनका कहना है कि वह अपनी नौकरी से बर्खास्तगी व इस्तीफा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे चुकी है. उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इस्तीफा नहीं दिया. बल्कि अपने मान-सम्मान के लिए इस्तीफा दिया है. मामले में अब वरीय पदाधिकारियों को निर्णय लेना है. वह अपने मन से थाना नहीं जायेंगी. वर्दी नहीं पहनेंगी. वह वरीय अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही है.
हट सकती है धारा 354
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) मुकेश कुमार ने सुपरविजन के दौरान महिला जमादार की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी का अवलोकन कर उसमें उल्लिखित एक-एक बात की जानकारी पुलिस जवानों से ली. धारा 341, 353, 354, 504, 506, 509, 34 भादवि को सही पाया गया है. धारा 354 में कोई साक्ष्य नहीं मिला है. केस से धारा 354 हटायी जा सकती है. इस धारा के तहत लज्जा भंग करने की नीयत से महिला एएसआइ का हाथ पकड़ने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस एसोसिएशन की आज की आमसभा रद्द
धनबाद. सरायढेला थाना की जमादार ममता कुमारी के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सोमवार को होने वाली आमसभा रद्द कर दी गयी है. ममता कुमारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर एसोसिएशन की रणनीति बननी थी. दोनोें को गिरफ्तार कर जेल भेज देने के बाद सभा रद्द कर दी गयी है. एसोसिएशन के जिला शाखा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को यह सूचना दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




