धनबाद : आइआइटी आइएसएम की पूर्व छात्रा डॉ कृष्णा को 12.94 रुपये करोड़ की फेलोशिप, कैंसर पर शोध करेंगी

धनबाद : आइआइटी आइएसएम की पूर्व छात्रा डॉ कृष्णा अग्रवाल को नॉर्वे की सरकार ने कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं के अध्ययन के लिए मैरी स्कालोदोव्स्की-क्यूरी एक्शन व्यक्तिगत फैलोशिप दिया है. इसके तहत उन्हें 14.3 मिलियन नॉर्वेनियन क्रोन (नॉर्वे की मुद्रा)-जो भारतीय मुद्रा में 12.94 करोड़ रुपये के बराबर है, की राशि दी गयी है. उन्हें […]
धनबाद : आइआइटी आइएसएम की पूर्व छात्रा डॉ कृष्णा अग्रवाल को नॉर्वे की सरकार ने कैंसर से प्रभावित कोशिकाओं के अध्ययन के लिए मैरी स्कालोदोव्स्की-क्यूरी एक्शन व्यक्तिगत फैलोशिप दिया है. इसके तहत उन्हें 14.3 मिलियन नॉर्वेनियन क्रोन (नॉर्वे की मुद्रा)-जो भारतीय मुद्रा में 12.94 करोड़ रुपये के बराबर है, की राशि दी गयी है.
उन्हें यह फेलोशिप 2017-19 के लिए दी गयी है. वे अभी आर्टिक यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्वे में नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से कैंसर कोशिकाओं के लेबल फ्री 3डी आकृति तैयार करने पर शोध कर रही हैं. उनके रिसर्च के परिणामों से वैज्ञानिकों को कैंसर कोशिकाओं में होनेवाले हर छोटे बदलाव को समझने में मदद मिलेगी. उनकी सफलता पर आइआइटी आइएसएम के शिक्षकों में खुशी जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




