अजय के हत्यारों की तलाश में छापे

लोयाबाद, धनबादः निरसा आदि जगहों पर आरोपियों की तलाश में छापामारी की़ पुलिस शनिवार की देर रात जोगता से ऋषिकेश चौहान को मोबाइल कॉल के आधार पर पूछ-ताछ के लिये थाना लाया़ रविवार शाम उसे छोड़ दिया गया़ सूत्रों के अनुसार हरेंद्र साव ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि अजय मोदक के बढ़ते कदम […]
लोयाबाद, धनबादः निरसा आदि जगहों पर आरोपियों की तलाश में छापामारी की़ पुलिस शनिवार की देर रात जोगता से ऋषिकेश चौहान को मोबाइल कॉल के आधार पर पूछ-ताछ के लिये थाना लाया़ रविवार शाम उसे छोड़ दिया गया़ सूत्रों के अनुसार हरेंद्र साव ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि अजय मोदक के बढ़ते कदम से कुछ कोयला कारोबार में कारोबारियों को नुकसान हो रहा था़ .
नतीजतन सुनियोजित तरीके से अजय को रास्ता से हटाने का प्लान किया़ 24 मई को राजगंज में सबने मिलकर शराब पी और देशी मुर्गा के बहाने उसे गंगापुर स्थित पहाड़ की तलहटी स्थित शिव मंदिर के पास ले जाया गया. वहां पकड़ कर उसी के गमछे से उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद मंदिर से 4 सौ फुट दूरी पर स्थित सूखे कुएं में शव को फेंक दिया गया. घटना को अंजाम देने में लगभग आधा दर्जन लोगों का हाथ बताया जाता है़ बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है़ शीघ्र ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




