आषाढ़ से पहले गरमी से राहत नहीं

Updated at : 06 Jun 2014 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
आषाढ़ से पहले गरमी से राहत नहीं

धनबाद: जेठ की गरमी से पूरा कोयलांचल झुलस रहा है. पारा 42 पार है. अगले दस दिनों तक गरमी का रौद्र रूप जारी रहेगा. आषाढ़ के पहले मॉनसून ब्रेक नहीं करने वाला है. इसलिए राहत के लिए अभी दस दिनों तक करना होगा इंतजार. गुरुवार को धनबाद में अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 31 डिग्री […]

विज्ञापन

धनबाद: जेठ की गरमी से पूरा कोयलांचल झुलस रहा है. पारा 42 पार है. अगले दस दिनों तक गरमी का रौद्र रूप जारी रहेगा. आषाढ़ के पहले मॉनसून ब्रेक नहीं करने वाला है. इसलिए राहत के लिए अभी दस दिनों तक करना होगा इंतजार. गुरुवार को धनबाद में अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 31 डिग्री रहा. शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है.

11 जून को यहां का अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक रहने की संभावना है. यानी पूरा जेठ धनबाद तपता रहेगा. आषाढ़ के प्रवेश करने के बाद ही यहां मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है. अब तक मॉनसून केरल भी नहीं पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुसार धनबाद में मॉनसून 18 जून तक पहुंच सकता है.

18 से 20 जून तक यहां झमाझम बारिश की संभावना है. मॉनसून का इंतजार लोगों को भारी पड़ रहा है. गरमी के साथ भारी उमस के कारण लोग राहत के लिए लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए हैं. दिन चढ़ने के साथ ही लू एवं गरम हवा बहने लग रही है. सड़कें सुनसान हो जा रही है. गरमी से बचने के लिए लोग बेल, आम के शरबत, खीरा आदि का सहारा ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola