पांच की गयी जान, मची रही अफरातफरी
धनबाद : पीएमसीएच में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार दूसरे दिन भी आउटसोर्सिंग कर्मियों के एक गुट की हड़ताल जारी रही. अस्पताल में चरमरायी व्यवस्था के कारण मंगलवार को पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. तीन मरीज को कार्डियो रिस्पेट्री फैल्योर (सीआर फैल्योर) मौत की वजह बतायी गयी है. यदि हड़ताल नहीं रहती तो शायद […]
धनबाद : पीएमसीएच में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार दूसरे दिन भी आउटसोर्सिंग कर्मियों के एक गुट की हड़ताल जारी रही. अस्पताल में चरमरायी व्यवस्था के कारण मंगलवार को पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. तीन मरीज को कार्डियो रिस्पेट्री फैल्योर (सीआर फैल्योर) मौत की वजह बतायी गयी है. यदि हड़ताल नहीं रहती तो शायद उनकी जान बच जाती, क्योंकि चिकित्सा के बाद हालात की जानकारी नर्स ही चिकित्सक को देती हैं. मरीज उनके परिजनों के भरोसे ही रहे.
दूसरी ओर हड़ताल पर रहे कर्मियों ने स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के मुख्य गेट पर दूसरे दिन भी एजेंसी का विरोध किया. इस बीच पीएमसीएच अधीक्षक डॉ तुनुल हेंब्रम ने हड़ताली नर्स व पारा मेडिकल कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन कर्मियों ने अधीक्षक के पास जाने से इनकार कर दिया. कर्मियों का कहना था कि मामला एजेंसी से जुड़ा है, इसलिए एजेंसी से ही वार्ता की जायेगी. वार्ता भी सभी के सामने ही होगी. हड़ताल को देखते हुए अधीक्षक डॉ हेंब्रम ने सिविल सर्जन से अतिरिक्त नर्स की मांग की है. बता दें कि श्रीराम इंटरप्राइजेज व एडवांस कंपनी के अधीन यहां पर नर्स, पारा मेडिकल, वार्ड ब्यॉज आदि कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










