सीएसआर के कार्यो में प्रगति लायें : पीएन सिंह

धनबाद: जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद पीएन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कोयला भवन में बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी से मिला. सांसद ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के कार्यो में प्रगति लाने के लिए कहा. उनका कहना था कि इस मामले में जो प्रगति होनी चाहिए थी, वह […]
धनबाद: जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद पीएन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कोयला भवन में बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी से मिला. सांसद ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के कार्यो में प्रगति लाने के लिए कहा. उनका कहना था कि इस मामले में जो प्रगति होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई है.
सीएमडी ने क्या कहा : सीएमडी श्री लाहिड़ी ने कहा कि सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यो में और तेजी लायी जायेगी. उन्होंने लोदना क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 की समस्या दूर करने के लिए निदेशक( कार्मिक) बीके पांडा को निर्देश दिया. कहा कि लोदना के जीएम के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करें.
कौन-कौन लोग थे : डीपी बीके पांडा, जीएम (सीएसआर) यूके गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, राज सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथि, नितिन भट्ट, रामदेव महतो, मानस प्रसून, कृष्णा अग्रवाल, स्वरूप भट्टाचार्य . भाजपा की जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




