Dhanbad News: बीसीसीएल अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं, सख्ती से निपटेगी कंपनी : सीएमडी
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में हुई जीएम को-ऑर्डिनेशन बैठक, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने व उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के निर्देश.
विज्ञापन
धनबाद, बीसीसीएल जीएम को-ऑर्डिनेशन की बैठक शनिवार को कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में हुई. जीएम सिक्युरिटी के साथ हाल ही में हुई दुर्व्यवहार की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी. अध्यक्षता करते हुए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी निर्भीक होकर काम करें, कंपनी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि कोयला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों से कंपनी सख्ती से निपटेगी. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि कोयला कार्मिक देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके साथ मारपीट या दुर्व्यवहार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
सीआइएसएफ को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश
सीएमडी ने सीआइएसएफ को भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए और अधिकारियों, विशेषकर जीएम स्तर के पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में कंपनी के 12 एरिया की विस्तृत समीक्षा की गयी. सीएमडी ने सभी अधिकारियों को हर हाल में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोयला उत्पादन और डिस्पैच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक तकनीकी (परिचालन) संजय सिंह सहित अन्य निदेशक, सभी एरिया जीएम और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










