13 तक वेतन नहीं मिला तो हड़ताल, पीएमसीएच के आउटसोर्सिंग कर्मियों का अल्टीमेटम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 7:01 AM

विज्ञापन

धनबाद : पीएमसीएच में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत नर्स, पारा मेडिकल सहित अन्य कर्मी दो माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित हैं. पारा मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अधीक्षक कार्यालय में अल्टीमेटम दिया कि 13 अगस्त तक वेतन नहीं मिला, तो सभी कर्मी हड़ताल पर चले जायेंगे. बुधवार को […]

विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत नर्स, पारा मेडिकल सहित अन्य कर्मी दो माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित हैं. पारा मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अधीक्षक कार्यालय में अल्टीमेटम दिया कि 13 अगस्त तक वेतन नहीं मिला, तो सभी कर्मी हड़ताल पर चले जायेंगे. बुधवार को अधीक्षक डॉ टी हेंब्रम रांची गये थे, इस कारण उनसे वार्ता नहीं हो पायी. अब गुरुवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधि अधीक्षक से मिलकर समस्याओं की जानकारी देंगे.
कम वेतन देने पर एसोसिएशन की हो रही जांच : पीएमसीएच में लगभग तीन वर्षों से कार्यरत एडवांस एजेंसी व श्री राम इंटरप्राइजेज के अंतर्गत चार सौ से अधिक कर्मी हैं. इनमें नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, वार्ड ब्वाॅय, चालक, ड्रेसर शामिल हैं. पिछले दिनों एसोसिएशन के सदस्यों ने उपायुक्त व सीएम को पत्र लिखकर एजेंसी पर तय वेतन से कम देने की शिकायत की थी. जिला प्रशासन की ओर से एजेंसी की जांच की गयी. जांच रिपोर्ट भी सरकार को भेजी गयी है. इसमें कई अनियमितता उजागर हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola