धनबाद कोयला तस्करी, सीआइडी एसपी वाइएस रमेश करेंगे मामले की जांच

रांची : धनबाद कोयला तस्करी मामले की जांच की जवाबदेही सीआइडी एसपी वाइएस रमेश को दी गयी है. इस संबंध में सीआइडी एडीजी अजय कुमार सिंह के स्तर से मंगलवार को आदेश दिया गया है. एसपी जरूरत के मुताबिक विभाग के कनीय कर्मियों का सहयोग भी ले सकेंगे. प्रभात खबर में छह और 19 जुलाई […]
रांची : धनबाद कोयला तस्करी मामले की जांच की जवाबदेही सीआइडी एसपी वाइएस रमेश को दी गयी है. इस संबंध में सीआइडी एडीजी अजय कुमार सिंह के स्तर से मंगलवार को आदेश दिया गया है. एसपी जरूरत के मुताबिक विभाग के कनीय कर्मियों का सहयोग भी ले सकेंगे.
प्रभात खबर में छह और 19 जुलाई को खबर प्रकाशित होने के बाद गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने मामले में डीजीपी डीके पांडेय से रिपोर्ट तलब की थी. डीजीपी डीके पांडेय को लिखे पत्र में गृह सचिव ने कोयला तस्करी के सभी पहलुओं की विस्तृत एवं गहन जांच करने को कहा था.
साथ ही जांच प्रतिवेदन सरकार को अविलंब सौंपा जाने का निर्देश दिया था. जांच के क्रम में पाये गये दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने और संलिप्त पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी-प्रशासनिक कार्रवाई कर इसकी सूचना गृह विभाग को उपलब्ध कराने को भी कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










