पुटकी के केके फैब्रिक्स में आयकर सर्वे

Updated at : 27 Jul 2018 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
पुटकी के केके फैब्रिक्स में आयकर सर्वे

टीम ने घंटों खंगाले कागजात, जारी है सर्वे आज होगा मामले का खुलासा पुटकी. पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद मोड़ स्थित पशुपति मार्केट में केके फैब्रिक्स में आयकर विभाग ने सर्वे किया. विभाग की टीम ने कई घंटों तक प्रतिष्ठान से जुड़े कागजात खंगाले. आयकर विभाग की 12 सदस्यीय टीम आयकर आयुक्त एलएम पांडेय के […]

विज्ञापन
टीम ने घंटों खंगाले कागजात, जारी है सर्वे
आज होगा मामले का खुलासा
पुटकी. पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद मोड़ स्थित पशुपति मार्केट में केके फैब्रिक्स में आयकर विभाग ने सर्वे किया. विभाग की टीम ने कई घंटों तक प्रतिष्ठान से जुड़े कागजात खंगाले. आयकर विभाग की 12 सदस्यीय टीम आयकर आयुक्त एलएम पांडेय के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दल-बल के साथ पशुपति मार्केट पहुंच केके फैब्रिक्स के संचालक पवन अग्रवाल से प्रतिष्ठान से जुड़े तमाम कागजात की जांच की. प्रतिष्ठान से जुड़े कर्मचारियों से सेल, पर्चेज आदि की जानकारी ली.
एकाउंटेंट के घर भी पहुंची टीम : टीम ने प्रतिष्ठान के एकाउंटेंट के बारे में पूछा और उनकी अनुपस्थिति पर जवाब-तलब किया. इसके अलावा एकाउंटेंट के शहर से बाहर रहने की बात पर उसके धनबाद स्थित आवास में जाकर भी छानबीन की. सर्वे दिन के 12 बजे शुरू हुआ, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था.
फिलहाल आयकर विभाग के सदस्य कागजात में गड़बड़ी या टैक्स चोरी के सवाल पर कुछ भी बोले. कहा कि अभी जांच चल रही है, इसलिए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इधर, दोपहर को आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही करकेंद मोड़ स्थित थोक वस्त्र विक्रेता व्यावसायियों में हड़कंप मच गया. दर्जनों दुकानों के शटर गिर गये. कई प्रतिष्ठान के मालिकों ने अपनी दुकान से फाइलों को अलग कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola