पुराना बाजार में शौचालय न डस्टबीन

धनबाद : घर-घर शौचालय बन गया, लेकिन पुराना बाजार में एक भी शौचालय नहीं बना है. डस्टबीन की व्यवस्था भी नहीं है. स्वच्छ भारत अभियान के इस दौर में यहां हर तरफ गंदगी बिखरी पड़ी है. निगम का कहना है कि यहां शौचालय के लिए जमीन नहीं है. पुराना बाजार रतन जी रोड सड़क की […]
धनबाद : घर-घर शौचालय बन गया, लेकिन पुराना बाजार में एक भी शौचालय नहीं बना है. डस्टबीन की व्यवस्था भी नहीं है. स्वच्छ भारत अभियान के इस दौर में यहां हर तरफ गंदगी बिखरी पड़ी है. निगम का कहना है कि यहां शौचालय के लिए जमीन नहीं है. पुराना बाजार रतन जी रोड सड़क की दायीं ओर वार्ड नंबर 31 है और बायीं तरफ वार्ड नंबर 32. लेकिन दोनो वार्ड की स्थिति नारकीय है.
घनी आबादी वाला क्षेत्र है. इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है यहां शौचालय और डस्टबीन का न होना. डस्टबीन न होने से सारा कचरा सड़कों पर बिखरा रहता है. कचरा जमा होने से उससे बदबू आती है. दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती है. सड़क पर कभी-कभार झाडू लगाया जाता है. लेकिन कचरा नहीं उठाया जाता और न ही नाले की सफाई होती है. बरसात आते ही नाला ओवर फ्लो होने लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




