पिंड्राहाट में दो घरों में तीन लाख से अधिक की डकैती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पारा शिक्षक व ग्रामीण को बनाया निशाना 15-20 की संख्या में थे डकैत 50 हजार के जेवरात समेत अन्य सामान ले गये डकैत कालूबथान : कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंड्राहाट गांव में शुक्रवार की रात 10.30 बजे हथियारों से लैस 15-20 डकैतों ने पारा शिक्षक उत्पल सूत्रधार व ग्रामीण धनंजय कुमार के यहां धावा बोलकर […]
विज्ञापन
पारा शिक्षक व ग्रामीण को बनाया निशाना
15-20 की संख्या में थे डकैत
50 हजार के जेवरात समेत अन्य सामान ले गये डकैत
कालूबथान : कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंड्राहाट गांव में शुक्रवार की रात 10.30 बजे हथियारों से लैस 15-20 डकैतों ने पारा शिक्षक उत्पल सूत्रधार व ग्रामीण धनंजय कुमार के यहां धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया. डकैत पहले श्री सूत्रधर के यहां चहारदीवारी फांद कर घूसे उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की. श्री सूत्रधार पिंड्राहाट मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं और गांव में वह भाड़ा के मकान पर रहते हैं. वह रात में भोजन के बाद अपने घर के बाहर सड़क पर बैठे हुए थे. उनकी पत्नी बर्तन धो रही थी. तभी गांव के पीछे जंगल की ओर से डकैत पहुंचे. जब तक दंपती कुछ समझ पाते, तब तक डकैतों ने हथियार के बल पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया.
डकैतों ने बक्सा का ताला खुलवाकर जेवरात, नकद व कपड़ा निकाल लिया. डकैतों ने आधा घंटा उपद्रव मचाया. इसके बाद डकैत धनंजय के यहां पहुंचे और लूटपाट की. डकैतों जाने के बाद दंपती ने हो-हल्ला कर गांव वालों को जगाया. दंपती के अनुसार तीन लाख से अधिक का सामान डकैत ले गये. सूचना पाकर कालूबथान पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है.
सामान जो ले गये डकैत
श्री सूत्रधर के यहां से डकैतों ने सोने की मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली-सात, अंगूठी-पांच, चांदी की पायल-तीन, बाला-तीन, चेन-16, ताबीज-11, एलइडी टीवी, दो मोबाइल व 30 हजार नकद, तथा धनंजय के यहां से कान की बाली-दो, मंगलसूत्र-एक, चांदी की पायल-दो, मोबाइल-एक व 10 हजार नकद ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










