7.81 करोड़ टैक्स चोरी मामले में विगनेश इंटरप्राइजेज के संचालक पर एफआइआर
धनबाद : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है. गोविंदपुर के विगनेश इंटरप्राइजेज ने 7.81 करोड़ की टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाया है. राज्य कर विभाग ने गोविंदपुर थाना में विगनेश इंटरप्राइजेज के संचालक दीपक झा पर टैक्स चोरी मामले को लेकर एफआइआर दर्ज करायी है. राज्यकर […]
धनबाद : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है. गोविंदपुर के विगनेश इंटरप्राइजेज ने 7.81 करोड़ की टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाया है. राज्य कर विभाग ने गोविंदपुर थाना में विगनेश इंटरप्राइजेज के संचालक दीपक झा पर टैक्स चोरी मामले को लेकर एफआइआर दर्ज करायी है.
राज्यकर विभाग की कार्रवाई से डीलरों में हड़कंप मच गया है. इधर, एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ और ऐसी कंपनियां हैं जो टैक्स की चोरी कर सरकार को चूना लगा रही है. उनके खिलाफ भी राज्यकर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










