बहन-बहनोई पर फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : पंजाब के लुधियाना निवासी अमरीक सिंह ने अपने बहन-बहनोई व अन्य लोगों पर जालसाजी कर उसके हिस्से की जमीन बेच देने का आरोप लगाया है. अमरीक सिंह ने एसएसपी को आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. एसएसपी ने मामले में धनबाद थानेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया है. […]
विज्ञापन
धनबाद : पंजाब के लुधियाना निवासी अमरीक सिंह ने अपने बहन-बहनोई व अन्य लोगों पर जालसाजी कर उसके हिस्से की जमीन बेच देने का आरोप लगाया है. अमरीक सिंह ने एसएसपी को आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. एसएसपी ने मामले में धनबाद थानेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया है. अमरीक ने संबंधित रिकार्ड मंगलवार को धनबाद थानेदार को उपलब्ध कराया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
अमरीक सिंह ने बताया कि उसके पिताजी तारा सिंह के नाम से आसनबनी मौजा संख्या 19 खाता संख्या 26 प्लॉट, संख्या 15 में कुल 66 डिसमिल जमीन थी. तारा सिंह ने अपने जीवनकाल में ही 15.99 डिसमिल जमीन बेच दी थी. शेष जमीन की अपने बेटे अमरीक सिंह के नाम से पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी थी. अमरीक इसके बाद अपने गांव लुधियाना चले गये. अमरीक की पत्नी सालविंदर कौर अपने मायके जोड़ापोखर डुमरी में रहती है. यहां अमरीक की सौतेली बहन व बहनोई भी रहते हैं. अमरीक का अारोप है कि उसकी बहन व बहनोई ने मिलकर उसके पिता द्वारा बेची गयी जमीन के खरीदार व बलियापुर सीओ ऑफिस के कर्मचारी से मिलीभीगत कर उनकी पावर ऑफ अटॉर्नी वाली जमीन दूसरे को बेच दी. उक्त जमीन की घेराबंदी की जा रही है. आरोप है कि बहन-बहनोई ने उनके पिताजी के बीमार होने का फायदा उठाया है. साथ ही उसे हत्या की धमकी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










