आज से तीन दिन हो सकती है बारिश

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कोयलांचल में रविवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. अगले तीन दिनों तक यहां धूप-बारिश का खेल चल सकता है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 से 15 मई तक दिन में थंडरिंग व हल्की बारिश हो सकती है. दिन में धूप भी रहेगी. पारा 40 डिग्री के […]

विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में रविवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. अगले तीन दिनों तक यहां धूप-बारिश का खेल चल सकता है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 से 15 मई तक दिन में थंडरिंग व हल्की बारिश हो सकती है. दिन में धूप भी रहेगी. पारा 40 डिग्री के अंदर रहने की संभावना है. तेज आंधी भी आने की संभावना है.
16 मई से फिर कड़क धूप होगी. पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है. धनबाद में पिछले सप्ताह गर्मी काफी ज्यादा पड़ी थी. पिछले दो-तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि तथा आंधी-पानी के कारण लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली. आसमान में भी बादल आते-जाते रहे. शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. आंधी-पानी से पारा में भले कमी आयी. लेकिन ऊमस से लोगों की परेशानी बढ़ी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola