धनबाद : पीएम के बयान से खफा डॉक्टरों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के खिलाफ आइएमए धनबाद ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व जिला सचिव डॉ सुशील कुमार ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ चिकित्सक दवा बनाने वाली कंपनियों के पैसे से विदेश में कांफ्रेंस करते […]

विज्ञापन

धनबाद : लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के खिलाफ आइएमए धनबाद ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व जिला सचिव डॉ सुशील कुमार ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ चिकित्सक दवा बनाने वाली कंपनियों के पैसे से विदेश में कांफ्रेंस करते होंगे, लेकिन पूरे चिकित्सक समुदाय को बदनाम नहीं किया जा सकता है.

इलाज कराने विदेशों के कई मरीज भारत आ रहे हैं, इससे देश को विदेशी मुद्रा मिल रही है, उक्त बयान से यह प्रभावित होगा. चिकित्सकों ने कहा कि जेनेरिक दवा गुणवत्तापूर्ण व मानकों पर सही है तो इसे केवल गरीब ही क्यों खायें. जेनेरिक दवा सभी वर्ग के लोगों को खानी चाहिए. इसे कड़ाई से लागू करें. हर प्रखंड व गांव में जेनेरिक दवा की दुकान खोलनी चाहिए, ताकि सभी लोगों को दवा आसानी से उपलब्ध हो. मौके पर डॉ मेजर (चंदन), डॉ लोकेश जालान, डॉ राकेश इंदर आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola