युवक ने लगायी फांसी, मौत लाहबनी धैया का रहनेवाला था युवक

Updated:
विज्ञापन

भाई ने हत्या की आशंका जतायी बरवाअड्डा : लाहबनी–धैया निवासी नीरज पोद्दार उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने गुरुवार की देर रात को गमछा के सहारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बरवाअड्डा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसका शव भेलाटांड़ स्थित एक स्कूल समीप पेड़ से झूलता पाया. इसके बाद पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन

भाई ने हत्या की आशंका जतायी

बरवाअड्डा : लाहबनी–धैया निवासी नीरज पोद्दार उर्फ छोटू (25 वर्ष) ने गुरुवार की देर रात को गमछा के सहारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बरवाअड्डा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसका शव भेलाटांड़ स्थित एक स्कूल समीप पेड़ से झूलता पाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नीरज पंडाल बनाने का काम करता था. इस संबंध में मृतक नीरज के भाई धीरज पोद्दार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे भाई काम कर वापस घर लौटा.
फिर बिना बताये घर से निकल गया. सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि आपका भाई पेड़ से झूल रहा है. उसने आशंका जतायी कि उसके भाई की हत्या की गयी है. धीरज ने पुलिस से कहा कि उसके भाई की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. गहराई से जांच करने पर सब कुछ साफ हो जायेगा. इसके लिए वह नीरज के कुछ करीबी दोस्तों को जिम्मेवार ठहरा रहा था और कुछ लोगों का नाम भी पुलिस को बता रहा था. हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान यूडी केस दर्ज कर लिया है.
आरोप-प्रत्यारोप के बीच शैंपी का हुआ पोस्टमार्टम, यूडी केस दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola