भाई ही निकला भाई का हत्यारा, गिरफ्तार
बाघमारा : बीसीसीएल कर्मी दीपक कुमार सिंह की हत्या की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद पुलिस शुक्रवार को रेस हो गयी. डीएसपी बाहमन टूटी ने मृतक की पत्नी ममता सिंह, उसके साला राजेश कुमार सिंह व उसके भाई प्रेम कुमार सिंह से सिजुआ कार्यालय में शाम को पूछताछ की. पूछताछ के दौरान […]
बाघमारा : बीसीसीएल कर्मी दीपक कुमार सिंह की हत्या की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद पुलिस शुक्रवार को रेस हो गयी. डीएसपी बाहमन टूटी ने मृतक की पत्नी ममता सिंह, उसके साला राजेश कुमार सिंह व उसके भाई प्रेम कुमार सिंह से सिजुआ कार्यालय में शाम को पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस को खास सुराग हाथ लगी. इसके बाद मृतक के भाई प्रेम को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान प्रेम ने हत्या करने का खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त किया है. हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है. डीएसपी ने कहा कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गयी है. इसका खुलासा शनिवार को बाघमारा में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










