भोजपुरी अश्लील गानों पर लगे प्रतिबंध : रामाशंकर

Updated:
विज्ञापन

धनसार. : भोजपुरी अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति बरकरार रहे. उक्त बातें चर्चित गायक रामाशंकर सिंह ने धनबाद के व्यवसायी राम मोहन सिंह की आवास में कही. कहा कि संस्कृति को बचाये रखने के लिए प्रत्येक गायक का फर्ज बनता है कि अश्लील गीत गाने से परहेज करें. रामाशंकर सिंह मूलतःआरा […]

विज्ञापन
धनसार. : भोजपुरी अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति बरकरार रहे. उक्त बातें चर्चित गायक रामाशंकर सिंह ने धनबाद के व्यवसायी राम मोहन सिंह की आवास में कही. कहा कि संस्कृति को बचाये रखने के लिए प्रत्येक गायक का फर्ज बनता है कि अश्लील गीत गाने से परहेज करें. रामाशंकर सिंह मूलतःआरा जिले के बिंदगाव के निवासी हैं.
मंगलवार को चांदमारी में दो गोला चैता में धूम मचाने पहुंचे थे. रामाशंकर सिंह ने 2016 में रिलीज भोजपुरी फिल्म जय मेहरारू, जय ससुरारी फिल्म में थर्ड हीरो का किरदार निभाया है. उन्होंने उदित नारायण और इंदु सोनाली के अखियां हिल में नेह जगाए गीत में बखूबी अभिनय किया. हाल में ही एक नयी फिल्म मे काम करने जा रहे हैं. अपने चाचा शैलेंद्र कुमार सिंह से गायक बनने का प्रेरणा मिली है.
बताया कि बचपन से ही मुझे गाने का शौक था. मेरी सफलता में चाचा का काफी योगदान रहा है. अब-तक दिल्ली कोलकाता, मुंबई, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई कोने में दो गोला चैता में अपना परचम लहराया है. भोजपुरी फिल्म में भी अपना कदम जमा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola