रिटायरमेंट के बाद आवास मामले को ले कमेटी गठित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : रिटायरमेंट के बाद आवास खाली नहीं करने पर कोलकर्मियों का ग्रेच्युटी भुगतान रोके जाने के मामले में कोल इंडिया प्रबंधन ने एक कमेटी गठित की है. कोल इंडिया डीपी आरपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हैं. कमेटी इस मुद्दे पर तीन मई तक रिपोर्ट सौपेंगी. क्या […]
विज्ञापन
धनबाद : रिटायरमेंट के बाद आवास खाली नहीं करने पर कोलकर्मियों का ग्रेच्युटी भुगतान रोके जाने के मामले में कोल इंडिया प्रबंधन ने एक कमेटी गठित की है. कोल इंडिया डीपी आरपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधि शामिल हैं. कमेटी इस मुद्दे पर तीन मई तक रिपोर्ट सौपेंगी.
क्या है मामला : बीसीसीएल प्रबंधन ने 14 फरवरी को एक आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक रिटायरमेंट के तीन महीने के अंदर आवास नहीं खाली करने पर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया जायेगा. इसके बाद आवास का पैनल रेंट वसूला जायेगा. रेंट का चार्ट भी जारी किया था. मुद्दा तूल पकड़ने के बाद चार मार्च को कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी में यूनियन नेताओं ने मामले को उठाया. यूनियन नेताओं ने आवास को लीज पर देने की मांग की. चर्चा के दौरान इस मामले के लिए एक कमेटी गठन पर सहमति बनी थी.
कमेटी में ये हैं शामिल : चेयरमैन, डीपी कोल इंडिया आरपी श्रीवास्तव, सदस्य आरएस महापात्रा डीपी बीसीएल, डीपी एसइसीएल आरएस झा, डीपी सीसीएल आरएस महापात्रो, डीपी डब्ल्यूसीएल संजय कुमार, कोल इंडिया जीएमपी डीजे नायक, डॉ बीके राय (बीएमएस), रमेंद्र कुमार ( एटक ), नत्थू लाल पांडेय ( एचएमएस), डीडी रामनंदन (सीटू), वीपी सिंह (अफसर एसोसिएशन).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










