11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत पांच पदों पर प्रभात खबर की जीत

धनबाद: गांधी सेवा सदन में धनबाद प्रेस क्लब का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी के तीन पदों पर प्रभात खबर को जीत मिली. प्रभात खबर के संजीव झा सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी दैनिक जागरण के रामजी यादव को 25 मतों से पराजित कर अध्यक्ष बने. जबकि महासचिव पद पर […]

धनबाद: गांधी सेवा सदन में धनबाद प्रेस क्लब का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी के तीन पदों पर प्रभात खबर को जीत मिली. प्रभात खबर के संजीव झा सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी दैनिक जागरण के रामजी यादव को 25 मतों से पराजित कर अध्यक्ष बने. जबकि महासचिव पद पर हिंदुस्तान टाइम्स के पंकज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नव प्रदेश के अजय प्रसाद को 14 मतों से पराजित किया.
वरीय उपाध्यक्ष पद पर नितेश मिश्रा ने 38 मतों से जीत दर्ज की. उन्होंने दैनिक भास्कर के असित सहाय को हराया. कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश पासवान पहले ही निर्विरोध हो चुके थे. चुनाव में कुल 207 मत पड़े. इनमें दो रद्द कर दिये गये. क्लब के कुल सदस्यों की संख्या 212 है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी अरुण वर्णवाल, अजय सिन्हा व अनिल आशुतोष ने सराहनीय भूमिका निभायी. सहयोग करने वालों में अशोक गिरि, सुबोध चौरसिया, अमर तिवारी, दिलीप दीपक, राकेश गुप्ता, सुरेश मालवीय आदि भी शामिल हैं.
सांसद ने दी बधाई : सांसद पीएन सिंह ने धनबाद प्रेस क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव पंकज कुमार समेत सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. बधाई संदेश में सांसद ने कहा कि विजयी सभी सदस्यों के कार्य प्रेरणादायी और अनुकरणीय होंगे. बधाई देनेवालों में विधायक राज सिन्हा, फूलचंद मंडल, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सरिता श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार, इंद्रजीत महतो, संजीव अग्रवाल, धरनीधर मंडल, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, अमलेश सिंह, प्रीतपाल सिंह आजमानी, राजकुमार मंडल, ललन मिश्रा, डॉ सीपी सिंह, सुरेश महतो, आशा पांडेय, सुधा मिश्रा, श्रवण झा, उमेश सिंह, चुन्ना सिंह, विकास सिन्हा आदि शामिल हैं.
चेंबर ने दी बधाई : धनबाद प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बधाई दी है. बधाई देेनेवालों में जिला चेंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव चेतन गोयनका, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, बैंक मोड़ चेंबर सचिव प्रभात सुरोलिया, कतरास रोड चेंबर अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल, सिंदरी चेंबर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कोलफिल्ड पेट्रोलियम एसोसिएशन के महासचिव संजीव राणा शामिल हैं.
निर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष (एक पद) : संजीव कुमार झा (प्रभात खबर) 115 वोट.
महासचिव (एक पद) : पंकज कुमार (हिंदुस्तान टाइम्स) 87 वोट.
वरीय उपाध्यक्ष (एक पद) : नितेश मिश्रा (जी पुरवइया) 113 वोट.
उपाध्यक्ष (पांच पद) : सुधीर सिन्हा (प्रभात खबर) 98 वोट , गंगेश गुंजन (हिंदुस्तान) 163 वोट, नवीन राय (हिंदुस्तान) 150 वोट, अभिषेक कुमार (इटीवी) 110 वोट , श्रवण कुमार (दैनिक जागरण) 119 वोट.
सचिव (पांच पद) : रविकांत झा (हिंदुस्तान) 152 वोट, आशीष अंबष्ठ (दैनिक जागरण)150 वोट , आशीष झा (दैनिक जागरण) 113 वोट, जितेंद्र कुमार (दैनिक भास्कर) 119 वोट, विद्युत वर्मा (दैनिक भास्कर)114 वोट.
कार्यकारिणी सदस्य (सात पद) : प्रतीक पोपट (प्रभात खबर)146 वोट, मोहन गोप (प्रभात खबर) 102 वोट, नीरज अंबष्ठ (प्रभात खबर) 102 वोट, चंदन पाल (आनंद बाजार पत्रिका) 90 वोट, राममूर्ति पाठक (आजाद सिपाही) 92 वोट, प्रद्युमन चौबे (टेलीग्राफ)119 वोट, अशोक झा (बिहार ऑबजर्वर) 112 वोट.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel