11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं

धनबाद : पूर्व सांसद व एआइसीसी को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये पर शुक्रवार को धनबाद में कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े व मिठाइयां बांटी. रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस व युवक कांग्रेस के नेता मौजूद थे. कांग्रेस के जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान […]

धनबाद : पूर्व सांसद व एआइसीसी को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये पर शुक्रवार को धनबाद में कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े व मिठाइयां बांटी. रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस व युवक कांग्रेस के नेता मौजूद थे.

कांग्रेस के जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, विजय कुमार सिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश एनएसयूआइ अध्यक्ष आदित्य वर्मा, रवींद्र वर्मा, अनवर शमीम, मनोज सिंह, बासुदेव गुप्ता, राजेश्वर सिंह यादव, संजय जयसवाल, गंगा वाल्मीकि, मदन महतो, संजय वर्मा, हुमायूं राजा, नवीन वर्मा, मनोज यादव, श्रीराम चौरसिया, इरफान खान चौधरी, महफूज आलम, सूरज कुमार वर्मा, अनिल साव आदि मौजूद थे. मौके पर नेताओं ने सुल्तान को जोनल को-ऑर्डिनेटर बनने पर माला पहनाकर बधाई दी. कांग्रेस नेता महेंद्र पांडेय, भास्कर ओझा व जमसं के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने भी डॉ अजय को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel