Dhanbad News :मिल्लतगंज में बंद आवास का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News :मिल्लतगंज में बंद आवास का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी

गृहस्वामी मो जावेद पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु गये हुए हैं. रविवार को पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी.

विज्ञापन

भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांडरपाला के मिल्लतगंज में चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी मो जावेद पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु गये हुए हैं. रविवार को पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी. आवास का ताला टूटा होने की सूचना पर जावेद के रिश्तेदार मो शाहनवाज पहुंचे. उन्होंने बताया कि चोर बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया. घर में रखा हुआ नकद के अलावा सोने के जेवर अपने साथ ले गये. इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है. मो जावेद ने बेटी की शादी के लिए पैसों और गहनों का इंतजाम किया था. चोरी की घटना पर भूली पुलिस पहुंची और छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola