Dhanbad News: केवाइसी अपडेट के नाम पर प्रोफेसर की पत्नी के खाते से उड़ाये 1.15 लाख रुपये

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 04 Apr 2026 8:59 PM

विज्ञापन

Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने फर्जी बैंक मैनेजर बन ऐप इंस्टॉल करा की ठगी

विज्ञापन

Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने फर्जी बैंक मैनेजर बन ऐप इंस्टॉल करा की ठगीDhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल टाउनशिप निवासी प्रो धर्मेंद्र कुमार की पत्नी डॉ रेखा खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख 15 हजार रुपये उड़ा दिये. इस संबंध में प्रो धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार को साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर केवाइसी अपडेट के नाम उन्हें झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया. साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंटरनेट से नंबर सर्च करना पड़ा भारी

प्रो धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी डॉ रेखा का खाता बिहार के जहानाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है. पिछले कुछ दिनों से उन्हें केवाइसी अपडेट कराने को लेकर बैंक के नाम से मैसेज आ रहा था. शुक्रवार को उन्होंने इंटरनेट के जरिए बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और उस नंबर पर कॉल किया. कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और भरोसा दिलाते हुए केवाइसी अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करायी.

कस्टमर सपोर्ट ऐप के जरिए ठगी

साइबर अपराधियों ने प्रो कुमार को एक कस्टमर सपोर्ट एप्लिकेशन इंस्टॉल करने को कहा. उन्होंने मोबाइल पर उस ऐप को डाउनलोड किया. इसके बाद ठगों ने उन्हें निर्देश देते हुए कई प्रक्रिया पूरी करायी. इस दौरान बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी ठगों से हासिल कर ली. कुछ ही देर में खाते से 1.15 लाख रुपये कटने का मैसेज आया. इससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

पुलिस की अपील : सतर्क रहें, अनजान कॉल से बचें

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर पर कॉल कर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करें. केवाइसी या बैंक से जुड़े किसी भी कार्य के लिए सीधे बैंक शाखा या आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें. साथ ही, किसी भी संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच कर लें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola