युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो: युवा कांग्रेस

मधुपुर: नीट पेपर लीक से नाराज युवा कांग्रेस, आंदोलन की दी चेतावनी
मधुपुर. शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एक होटल परिसर में सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता मधुपुर विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार साह ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के युवा बेरोजगार हो रहे हैं. नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. आम जनता परेशान एवं हताश है. यदि देश का हाल ऐसा रहा तो युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार का विरोध करेंगे. बैठक में दर्जनों युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली. मौके पर मो. श्याम, गोल्डी खान, विवेक कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे. ————- युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










