हरियाणा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Updated at : 08 Oct 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

मधुपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में हुई पार्टी की जीत पर जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की. जश्न में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भी पार्टी चुनाव जीतेगी.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के थाना चौक पर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में पार्टी की लगातार तीसरी बार हुई जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ने आतिशबाजी की मौक़े पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की गारंटी हैं. यह जीत बीजेपी की विचारधारा, पार्टी के विकास कार्यो व कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है. जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किये गये केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वहीं जनता ने कांग्रेस के लुभावने वादों को नकारकर भाजपा को बहुमत दिया है. कहा कि यही परिणाम झारखंड विधानसभा के चुनाव में मोदी व बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में दिखाई देगा. मौक पर नगर अध्यक्ष रवि रवानी, गोपी बर्मन, अशोक कुमार गौंड, सुनीता जयसवाल, नगर महामंत्री संतोष शर्मा, सत्यनारायण रवानी, विक्की भारद्वाज, सत्यम भैया, अमिताभ गुप्ता, सुदामा यादव, रेखा देवी, विनोद गोंड, अजय सिंह, मदन यादव, बिट्टू गुप्ता, सोना देवी, धरमशीला, अनूपा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola