महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिए और लड़ाई लड़ने की जरूरत : दीपा कुमारी

Updated at : 08 Mar 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिए और लड़ाई लड़ने की जरूरत : दीपा कुमारी

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र की पंदनिया पंचायत भवन में आश्रय संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की पंदनिया पंचायत भवन में आश्रय संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस अवसर पर संस्था की दीपा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है. सभी को जानकारी होगी. आज ही के दिन सभी महिलाओं को अधिकार मिला है. पूर्व में महिलाओं को 12 से 16 घंटे काम करना पड़ता था. इसके लिए बहुत दिनों तक महिलाएं अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी तब जाकर शिकागो के शासक महिलाओं की बात सुनी और उसको 8 घंटे काम करने का अवसर मिला तब जाकर महिलाएं आज 8 घंटे काम करने लगीं. मौके पर मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आज महिलाओं को और लड़ाई लड़ने की जरूरत है क्योंकि आज भी महिलाएं काम के लिए बहुत भटकतीं है. मौके पर दर्जनों महिला मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola