वट सावित्री की पूजा आज, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वट सावित्री की पूजा आज,  खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

मधुपुर में वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़

विज्ञापन

मधुपुर. वट सावित्री पूजा को लेकर रविवार को पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही. महिलाओं ने पूजा सामग्री, शृंगार, मिठाई व कपड़ों की खरीदारी की. शहर के गांधी चौक, हटिया रोड में महिलाओं ने शृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी की. बाजार में बांस के पंखे की भी बिक्री खुब हुई. बाजार में पंखा 30- 50 रुपये, डलिया 30 से 60 रुपये पीस बिका. बाजार में लीची की भी खरीदारी जमकर हुई. वहीं आम, केला, सेब, संतरा व नारियल की भी खरीदारी महिलाओं ने किया. बताते चले कि सोमवार को वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया जाता है. महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola