ePaper

एसेंशियल सर्विस से जुड़े मतदाता तीन दिनों तक करेंगे मतदान

Updated at : 14 Nov 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
एसेंशियल सर्विस से जुड़े मतदाता तीन दिनों तक करेंगे मतदान

विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पोस्टल बैलेट (डाक मत पत्र) के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : विधानसभ चुनाव-2024 को लेकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उदेश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पोस्टल बैलेट (डाक मत पत्र) के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है. इस कड़ी में गुरुवार से विकास भवन के सभागार में एसेंसियल सर्विस से जुड़े मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. 14, 15 एवं 16 नवंबर तीन दिनों तक एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े मतदाता अपना मतदान कर सकते हैं. उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर ने दी. उन्होंने जानकारी दी कि कुल 119 मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिये अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. वहीं मतदान से संबंधित सूचना मतदाताओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजा जा रहा है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार वंचित न रहे.

ये हैं एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में :

एसेंशियल सेवा में विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, यातायात सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं.

————————————

– आज से मतदान शुरू, 16 तक कर सकेंगे वोट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola