ePaper

रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव आज, 25 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में

Updated at : 19 Apr 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव आज, 25 पदों के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में

मधुपुर में मतदाता सूची, बूथ व्यवस्था और संचार प्रबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया

विज्ञापन

मधुपुर. रेडक्राॅस सोसायटी मधुपुर शाखा का चुनाव व मतगणना रविवार को होगा. चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र में रेडक्रॉस सोसाइटी के 25 कार्यकारिणी पदों के लिए मतदान होगा. कार्यकारिणी समिति के 25 पदों के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल था. इनमें एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था. जबकि दो में नाम वापस ले लिया था. अब चुनावी मैदान में बचे हुए 49 उम्मीदवारों के भाग का फैसला 454 मतदाता करेंगे. चुनावी प्रक्रिया को लेकर शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. चुनाव प्रक्रिया में कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय व बीडीओ अजय कुमार दास भी उनके साथ रहेंगे. बताया गया कि मतदान 20 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा. इसके बाद मतगणना किया जायेगा. इधर, चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क बढ़ाकर मतदान कराने में जुटे हुए है. चुनावी रणनीति और गठजोड़ को लेकर प्रत्याशियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, चुनाव को लेकर आरओ यामुन रविदास ने बताया कि मतदान केंद्र पर सुरक्षा,पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किया गया है. मतदाता सूची, बूथ व्यवस्था और संचार प्रबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है.

25 पदों के लिए कौन-कौन है प्रत्याशी

रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी पद के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार पाठक, मो अजहरूल्लाह राशिद, मो अनवर आलम सन्नी, अनिल कुमार, अमित मोदी, अरविंद कुमार,अरविंद यादव, डॉ अरूण कुमार गुटगुटिया, अवनी भूषण सिंह, आदिल रशीद, आलोक कुमार पंडित, इम्तयाज अंसारी, मो एनामुल हक, मो ऐजाज अहमद, ऐनुल होदा, कन्हैया लाल कन्नु, कमल किशोर राय, गोपाल प्रसाद यादव, गौरव कुमार, दीपक कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार दास, प्रेम पाठक, मो फैयाज कैसर, बिनोद प्रसाद, भवेश भूषण, महेंद्र घोष, महेश बथवाल, मालती देवी, मो. मिनहाजुद्दीन अंसारी, मो मुमताज अहमद, रंजन कुमार, रंजीत कुमार डालमिया, रवि शंकर कुमार, राजेश कुमार दुबे, रामसेवक पासवान, लोकनाथ खण्डेलवाल, विवेक बथवाल बिटू, शबाना खातून पिंकी, शानदार मोहम्मद खान गोल्डी, शारदा प्रसाद सिन्हा, मो शाहिद फेकु, श्रीकांत मंडल, श्रीकांत राय, संतोष कुमार दत्ता, सबीला अंजुम, सरोज कुमार राम, सरोज कुमार शर्मा, सुचेता घोष, हेमंत नारायण सिंह शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola