विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का किया पाठ

मधुपुर के मीना बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. वहीं राष्ट्रहित में सभी को मतदान करने की अपील की
मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की नगर इकाई के तत्वावधान में महाआरती व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. मौके पर विहिप के जिला सहसंयोजक प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश और धर्म के प्रति कार्य करने व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. वहीं इस दौरान सदस्यों व संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित में सभी को मतदान करने का अपील की. मौके पर नगर संयोजक कार्तिक कुमार, सह संयोजक विवेक राजकुमार, सेवा प्रमुख सूरज कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि शंकर कुमार, अनीश सिद्धार्थ, बंटी हरि, रुद्रानील कुमार, राहुल दुबे, विपुल रजक, सुमित रजक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










