जीतपुर में कपड़ा बुनायी का काम जल्द शुरू होगा : मंत्री

Updated at : 27 Jan 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
जीतपुर में कपड़ा बुनायी का काम जल्द शुरू होगा : मंत्री

मधुपुर की पत्थरजोर पंचायत के जीतपुर गांव में सोमवार को 41वां वीर मेला का आयोजन मजदूर किसान समिति व नारी शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड की पत्थरजोर पंचायत के जीतपुर गांव में सोमवार को 41वां वीर मेला का आयोजन मजदूर किसान समिति व नारी शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कहा कि क्षेत्र के लोगों को सरकार के माध्यम से हर संभव मदद की जायेगी. जीतपुर स्थित तसर भवन पर सिर्फ कर्मचारी बैठते है, यहां बुनाई का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा. किसानों को पानी के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों द्वारा उगाये गए फसल मरे नहीं. वहीं पर्यावरणविद् घनश्याम ने कहा यहां के अगल-बगल के किसान जो पलायन कर रहे हैं उनको खेती में रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर बैठक कर जागरूक करने का काम किया जाय. जैविक खेती की बढ़ावा देने का काम करना है. इस क्षेत्र में जंगल को बचाने से ही मानव बच सकता है. क्षेत्र के युवा- युवतियों के लिए कंप्यूटर सेंटर चालू करने की बात पर जोर दिया. पर्यावरणविद् अरविंद ने कहा पलायन को रोकना सभी की जिम्मेदारी है और किसानों के लिए पानी की व्यवस्था होने से यहां के युवा किसान अपना खेतों में समय बितायेंगे. क्रांतिकारी स्थल पर एक आवास और पानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया. मेला में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, पंकज पीयूष, राजेश तिवारी, शिवलाल किस्कू, सहदेव सिंह, झरी सिंह, टेकलाल सिंह, डोमन सिंह, जगदीश सिंह, फिरोज आलम, महताब अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे. मेला में तरह-तरह की दुकानें लगी है. इस दौरान खेल तमाशा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. संथाली जतरा देखने सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे. ———— 41 वां वीर मेला का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola