30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तक छूट
Updated at : 16 Jun 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के हाउस होल्डर को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 30 जून तक विशेष छूट मिल रही है.
विज्ञापन
देवघर.
शहरी क्षेत्र के हाउस होल्डर को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 30 जून तक विशेष छूट मिल रही है. इसमें सामान्य होल्डर ऑनर को पांच से लेकर 10 प्रतिशत तक की छूट है, जबकि महिला, आर्मी आदि को 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. राजस्व विभाग के नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि, नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर महिला, बुजुर्ग, आर्मी, दिव्यांग व ट्रांसजेंडरों को होल्डिंग टैक्स जमा करने पर विशेष छूट दी जा रही है. उन्हें पांच से लेकर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. निगम कर्मियों के द्वारा डोर टू डोर जाने पर 10 प्रतिशत की छूट है. कार्यालय आकर जमा करने पर 12.50 प्रतिशत की छूट है, जबकि ऑनलाइन जमा करने पर 15 प्रतिशत तक छूट दी गयी है. महिला, बुजुर्ग, आर्मी, दिव्यांग व ट्रांसजेंडरों को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों द्वारा डोर टू डोर होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत, कार्यालय आकर जमा करने पर 7.50 प्रतिशत एवं ऑन लाइन जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह छूट केवल 30 जून तक लागू है. 30 जून तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर प्रति माह एक प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




