Deoghar news : साइबर ठगी मामले में यूपी पुलिस ने मोहनपुर में की छापेमारी, आरोपित फरार

Published by : Shrawan Updated At : 20 Jan 2026 7:33 PM

विज्ञापन

यूपी साइबर थाना सदर बाजार, जिला शाहजहांपुर के एसआइ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोहनपुर में छापेमारी की. व्यवसायी से लाखों रुपये की साइबर ठगी यूपी पुलिस ने छापेमारी की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुठिया बड़ा असहना गांव निवासी साइबर ठगी के आरोपित जितेंद्र मंडल की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश साइबर थाना की दो सदस्यीय टीम मोहनपुर थाना पहुंची और मोहनपुर पुलिस के सहयोग से उसके पैतृक घर समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपित घर पर मौजूद नहीं मिला और टीम खाली हाथ लौट गयी. इस संबंध में यूपी साइबर थाना सदर बाजार, जिला शाहजहांपुर के एसआइ सुभाषचंद्र दीक्षित ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी ने लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. मामले के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य और बैंक लेनदेन की जांच में यह बात सामने आयी है कि इस साइबर ठगी में मोहनपुर क्षेत्र के कई साइबर ठगों की संलिप्तता है. अनुसंधान में जितेंद्र मंडल की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए मोहनपुर पहुंचकर छापेमारी की गयी. एसआइ ने बताया कि आरोपित लगातार ठिकाने बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर मोहनपुर पुलिस का कहना है कि यूपी पुलिस को हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है और साइबर अपराध से जुड़े आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola