आवासन स्थल व मंदिर व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, बाह्य अरघा कतार के रूट पर मंथन

Updated:
विज्ञापन
आवासन स्थलों व मंदिर परिसर में निरीक्षण कर पदाधिकारियों से जानकारी लेते एसपी प्रवीण पुष्कर | Prabhat Khabar Network

आवासन स्थलों व मंदिर परिसर में निरीक्षण कर पदाधिकारियों से जानकारी लेते एसपी प्रवीण पुष्कर | Prabhat Khabar Network

देवघर श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसपी ने विभिन्न आवासन स्थलों और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ जलार्पण पर दिया जोर।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों के आवासन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने विभिन्न आवासन स्थलों और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आवासन स्थलों पर चल रही तैयारियों को शीघ्र पूरा करने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, एसपी प्रवीण पुष्कर ने डाबरग्राम स्थित एक रिसॉर्ट के बगल में बनाये गये पुलिस आवासन स्थल सहित देवघर कॉलेज परिसर, आरएल सर्राफ स्कूल परिसर, हथगढ़ मैदान एवं संत मेरी स्कूल परिसर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.


इसके बाद एसपी मंदिर परिसर पहुंचे और बाह्य अरघा के लिए लगने वाली कतार के रूट का निर्धारण किया. इसका उद्देश्य गर्भगृह से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है. वहीं मंदिर में मौजूद पुरोहितों के साथ सोमवारी की व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि एसपी दोपहर बाद करीब 4:30 बजे निरीक्षण के लिए निकले थे. यह निरीक्षण अभियान करीब पांच घंटे तक चला. मौके पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी चंद्रशेखर, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी, सार्जेंट श्याम बिहारी प्रसाद, पुष्कर कुमार, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एएसआइ श्याम कुमार उर्फ छोटू समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola