रांची से दुमका के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
रांची से दुमका के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

वैधनाथ धाम की तस्वीर

जेएफडब्ल्यूसीइ परीक्षा के लिए रेलवे ने रांची और दुमका के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानिए ट्रेन का समय और रूट की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: जेएफडब्ल्यूसीइ 2024 परीक्षा को लेकर रेलवे ने 19 व 20 जुलाई 2026 को रांची और दुमका के बीच एक जोड़ी विशेष अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इन विशेष ट्रेनों में 10 कोच होंगे, जिनमें आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) कोच तथा दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे.

इससे परीक्षा अभ्यर्थियों एवं अन्य यात्रियों के लिए अतिरिक्त अनारक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी. 08619 रांची–दुमका स्पेशल 19 जुलाई 2026 (रविवार) को 20:20 बजे रांची से प्रस्थान करेगी तथा 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को 05:30 बजे दुमका पहुंचेगी. वहीं 08620 दुमका–रांची स्पेशल 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को 07:45 बजे दुमका से प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 17:45 बजे रांची पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेनें कुमारडुबी, बराकर, चित्तरंजन, जामताड़ा, विद्यासागर, मधुपुर, जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ, जामा आदि स्टेशनों पर ठहरेंगी.


विज्ञापन
दिनकर ज्योति

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola