नीट परीक्षा में सफल होकर शाहबाज ने बढ़ाया पालोजोरी का मान

छात्र को सम्मानित करते बीडीओ मुखिया व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी के शाहबाज अंसारी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रतिनिधि, पालोजोरी
पालोजोरी प्रखंड के सगराजोर पंचायत अंतर्गत कुंभगढ़ा गांव निवासी शाहबाज अंसारी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. तीसरे प्रयास में उन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की. शाहबाज की ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 21,345 तथा ओबीसी वर्ग में रैंक 10,175 है. शाहबाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पालोजोरी के अनारकली प्लस टू विद्यालय से उत्तीर्ण की. उन्होंने कहा कि यदि एक-दो बार असफलता मिले, तो छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए. लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और धैर्य बनाये रखने से सफलता अवश्य मिलती है. शाहबाज की सफलता पर सगराजोर पंचायत के मुखिया शोएब अंसारी ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान बीडीओ पार्थ नंदन, पंचायत समिति सदस्य सरफराज अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. शाहबाज के पिता असगर अंसारी पालोजोरी में कपड़ा व्यवसायी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










