हटिया के पास मिला अज्ञात का शव, हत्या का आरोप
Updated at : 05 Sep 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

बामनडीहा हटिया के सामने सड़क पर शव मिला. देखते ही देखते वहां आसपास के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गये. मृतक के सिर और हाथ में गहरा जख्म था और काफी खून बह रहा था.
विज्ञापन
सारठ बाजार.
बामनडीहा हटिया के सामने सड़क पर शव मिला. शव देखते ही वहां आसपास के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गये. मृतक के सिर और हाथ में गहरा जख्म था और काफी खून बह रहा था. घटना की सूचना सारठ थाना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी सूरज कुमार और एएसआइ सुरेश रवानी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शव की पहचान खागा थाने के शिमला गांव के निवासी 52 वर्षीय मंटू महतो के रूप में हुई. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव ले जाने से रोक दिया. ट्रैक्टर मालिक और संवेदक ने परिजनों को समझाते हुए एक लाख 50 हजार रुपये नकद और तीन लाख का चेक सौंपा. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया. मंटू महतो के पुत्र मुन्ना यादव ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मारने का आरोप लगाया. मुन्ना ने बताया कि उसके पिता चितरा थाना क्षेत्र के मंझलीबाद गांव के गुड्डू सिंह के ट्रैक्टर चालक थे और पालोजोरी थाना क्षेत्र के दोन्दी गांव से सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे. बामनडीहा हटिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके पिता को धक्का मार दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी.—————————————————————-सारठ के बामनडीहा हटिया के पास की घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




