deoghar news : हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए : ललन सिंह

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए : ललन सिंह

केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री ललन सिंह शुक्रवार को बाबा दरबार पहुंचे. उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराकर विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा करायी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री ललन सिंह शुक्रवार को बाबा दरबार पहुंचे. उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराकर विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा करायी गयी. केंद्रीय मंत्री ने बाबा की पूजा कर देश व समाज की खुशहाली की कामना की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में वक्फ कानून पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि, हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए. हिंसा किसी चीज का समाधान नहीं हो सकता है. जिस राज्य में हिंसा की राजनीति हो रही है, वह कहीं से भी ठीक नहीं है. कानून को सिर्फ मुंह से बोलने से हटाया नहीं जा सकता. यह देश के संसद से बना कानून है. पूरी चर्चा के साथ ही कानून बना है. इसमें अल्पसंख्यक भाइयों की बेहतरी का ध्यान रखा गया है. पहले इसपर खास लोगों का अधिकारी था, लेकिन अब नये कानून से सभी अल्पसंख्यक भाइयों को फायदा होगा. हाइलाइट्स बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, की पूजा-अर्चना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola