शंकरीगली गांव में दो बहनों के साथ मारपीट, सात पर मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरीगली गांव में मारपीट में दो महिलाएं साधना देवी व अराधना देवी घायल हो गयीं हैं. पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेज कर इलाज करवाया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह:
थाना क्षेत्र के शंकरीगली गांव में मारपीट में दो महिलाएं साधना देवी व अराधना देवी घायल हो गयीं हैं. पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेज कर इलाज करवाया. साधना देवी ने घटना को लेकर गांव के ही गौतम झा, पन्नालाल झा, पुरुषोत्तम झा, धरनीधर झा, श्रीधर झा, रति देवी व मंजु देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि, शुक्रवार को वह बहन अराधना देवी के साथ अपने घर से राजाडीह चौक जा रही थी. इसी क्रम में रास्ते में सभी आरोपी रास्ता रोक कर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर सभी ने लाठी व रॉड से माथे पर हमला कर दिया. उसे बचाने बहन और बेटी आयी तो उनके साथ भी मारपीट की. हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और उन्हें बचाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










