Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपित फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव निवासी नवदीप कुमार मंडल व चितरपोका गांव निवासी हरकिशोर कुमार राय शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल सहित छह सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इनलोगों के पास से बरामद दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज मिली हैं. गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस कार्रवाई में साइबर थाने के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एसआइ टेकलाल मेहता व सशस्त्र बल शामिल थे. हाइलाइट्स पुलिस ने चार मोबाइल सहित छह सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम जब्त किये बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola