Deoghar News : फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

साइबर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के समीप छापेमारी की. इस दौरान फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर ग्राहकों से साइबर ठगी करते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के समीप छापेमारी की. इस दौरान फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर ग्राहकों से साइबर ठगी करते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव निवासी सोनू रवानी व देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव निवासी चंदन कुमार दास शामिल है. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने तीन मोबाइल सहित पांच सिमकार्ड जब्त किये. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि इसके अलावा फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर हरदियूस टोप्पो, एसआई घनश्याम गंझू व पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -तीन मोबाइल सहित पांच सिम कार्ड जब्त, बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिलीं -जसीडीह थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के समीप गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




