ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल
Updated at : 25 Apr 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के खिरौंदा पुल के समीप गुरुवार की दोपहर को ट्रक ने बाइक में सामने से धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह
जसीडीह थाना क्षेत्र के खिरौंदा पुल के समीप गुरुवार की दोपहर को ट्रक ने बाइक में सामने से धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार मधुपुर थाना क्षेत्र के चिंहुटियाबांक गांव निवासी प्रकाश दास व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के निवासी सिंटु दास घायल हो गये. स्थानीय लोग व पुलिस ने इलाज के लिए कुशमिल स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया है, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया. घटना में सिंटू गंभीर रूप से घायल है. घायल प्रकाश ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपने समधी सिंटू दास के साथ बाइक होंडा साइन (जेएच 15 आर 1119) से देवघर कोर्ट गये थे तथा काम कर वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में उक्त स्थान पर सामने से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में धक्का मार दिया और फरार हो गया. इससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ रामबचन सिंह जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर घायल को अस्पताल भेज दिया. घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




