मधुपुर में शान-बान-शान से लहराया तिरंगा

Updated at : 27 Jan 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर में शान-बान-शान से लहराया तिरंगा

मधुपुर के डाकबंगला मैदान में 76 वां गणतंत्र दिवस में आयोजित राजकीय समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. एसडीओ राजीव कुमार ने डाक बंगला मैदान में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी.

विज्ञापन

मधुपुर. डाकबंगला मैदान में 76 वां गणतंत्र दिवस में आयोजित राजकीय समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. एसडीओ राजीव कुमार ने डाक बंगला मैदान में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. वहीं, मधुपुर के नाम संदेश में एसडीओ ने अनुमंडल के विकास में लोगों से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने संदेश में सभी विद्यालय के बच्चों को अपने लक्ष्य को मजबूत करने की बात कही. आने वाला कल आप सभी का है. समारोह में मधुपुर के दर्जनों सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों ने परेड, झांकी व डिस्पले की प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें परेड व मार्च फास्ट के विथ बैंड में प्रथम स्थान कार्मेल स्कूल, दूसरा स्थान मधुस्थली विद्यापीठ व तीसरे स्थान मदर इंटरनेशनल ने प्राप्त किया. विथ आउट बैंड हाइस्कूल में सेंट जोसेफ हाइस्कूल प्रथम, दूसरा स्थान सालोम स्कूल और न्यू सत जेवियर्स स्कूल व रेड कारपेट स्कूल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला. जबकि विथ आउट बैंड मिडिल स्कूल में पहला साथ सालोम स्कूल बहादुरपुर, न्यू संत जेवियर्स स्कूल दूसरा स्थान पर व मध्य विद्यालय भेड़वा तीसरे स्थान पर रहा. वहीं, झांकी में प्रथम स्थान कार्मेल स्कूल, द्वितीय स्थान तिलक कला मध्य विद्यालय व तीसरा स्थान कस्तूरबा गांधी को मिला. जबकि डिस्पले ग्रुप में मदर इंटरनेशन स्कूल प्रथम, सत जेवियर्स स्कूल द्वितीय व महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जिसको उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया. भारत स्कॉउट एंड गाइड के नंदकिशोर शर्मा, दीपक मिश्रा व उनकी टीम को समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान ले लिए भी सम्मानित किया गया. स्काउट के अरबाज अली के निदेशन में सभी विद्यालयों ने परेड किया गया था. मौके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास, थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय, समिति के सह संरक्षक डॉ अरुण गुटगुटिया, संयोजक अरविंद कुमार, हेमन्त नारायण सिंह, सचिव महेंद्र घोष, जियाउल हक टार्जन, फैयाज कैशर, संजय यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे. ———– 76 वां गणतंत्र दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह स्कूली बच्चों ने किया मार्च पास्ट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola