पशुधन गणना के लिए प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 28 Jan 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
पशुधन गणना के लिए प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

मधुपुर कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेरामजी दिनकर ने 21वां पशुधन जनगणना को लेकर प्रगणकों व कृत्रिम गर्भधारण कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेरामजी दिनकर ने 21वां पशुधन जनगणना को लेकर प्रगणकों व कृत्रिम गर्भधारण कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. वहीं, डाॅ दिनकर के कहा कि मधुपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा 21 वां पशुधन जनगणना कराया जा रहा है, जिसमें प्रगणक प्रत्येक दरवाजे तक पहुंच कर पशु-पक्षी की गणना करने का काम करेंगे. यह जनगणना सरकार के द्वारा नीति निर्धारण व पशुओं को समृद्ध बनाने के लिए आधार का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी प्रगणकों को प्रखंड व शहरी क्षेत्र के तीनों पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन डाटा एंट्री के संबंध में जानकारी दी गयी. प्रगणकों को यह बताया गया कि एक भी घर जनगणना में न छूटे. साथ ही पशुपालकों के पशुओं से होनेवाली आय व पशुधन को रख रखाव में लगने वाला समय आदि की जानकारी एकत्रित करने का दिशा निर्देश दिया गया. बताया गया कि इस पशुधन गणना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशु जिनमें कुत्ता, बिल्ली, गाय, बैल समेत अन्य पशुओं का भी विस्तृत जानकारी लेने है. मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी मधुपुर डाॅ आशा लता मुर्मू, जगदीशपुर चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ किशोर हांसदा समेत प्रगणक व कृत्रिम गर्भधारक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola